10 Most Interesting Amazing Facts In Hindi | जानिए दिमाग को हिला देनेवाले 10 रोचक तथ्य

Last Updated on April 15, 2023 by Manoranjan Pandey

जानिए दिमाग को हिला देनेवाले 10 रोचक तथ्य, Amazing Facts In Hindi 

 

Amazing Facts In Hindi: दोस्तों यह दुनिया कितनी रहस्यों से भरी पड़ी हैं, ऐसी हजारों Amazing चीजें हैं जो हर दिन हमारे आँखों  के सामने से गुजरते हैं या उनके बारे में हम सुनते हैं, और कभी-कभी एक नई चीज हमें आकर्षित भी करती है और हमें उनके बारे में सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि काश हम उनके बारे में और अधिक जानकारी रख पाते। हर किसी की चाहत होती है कि वो अपने जीवनकाल में सभी तरह की अलग-अलग चीजों के बारे में जान ले और उन्हें अपनी आंखों से देखकर विश्वास कर ले। आज हम आपके लिए कुछ उसी प्रकार के आश्चर्यजनक और दिमाग को हिला देने वाले तथ्य Amazing Facts In Hindi लेकर आये हैं जो आपको आश्चर्यचकित और हैरान कर देंगे। 

 

Fact # 10 – सेब यानी Apple एक ऐसा फ्रूट है जिसे बच्चे, बड़े और बूढ़े सभी पसंद करते हैं। पसंद हो भी क्यों न Apple is one of the Most Healthiest Fruits. वो कहते हैं न कि An apple a day keeps the doctor away. तो क्या आपको पता है कि विश्व में सेब यानि (Apple) की कितनी प्रजातियां यानि species हैं ? मतलब एप्पल कितने प्रकार के होते हैं ? हम आपको बता दें कि पुरे विश्व में Apple की इतनी प्रकार की प्रजातियां है की अगर हम रोजाना एक अलग-अलग प्रजाति का सेब खाये तो हर प्रकार का सेब खाने के लिए 20 साल से भी अधिक का समय लग सकता है। 

 

Amazing Facts in Hindi about apples

 

विश्व में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध सेब (Apple) की जो वैरायटी है वो है Red Delicious Apple…. जो पेरु और अमेरिका के लोवा में सबसे ज्यादा पैदावार किया जाता है। यह सेब पूरा साल वर्ष भर फलता है।

 

# सेब का एक और फेमस प्रकार जिसे Royal Gala के नाम से जाना जाता है जो गुलाबी और पीले रंग के सैडो टाईप होता है यह न्यूजीलैंड में पाया जाता है। न्यूजीलैंड ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में लोग गाला को खाना पसंद करते हैं।

 

# सेब की एक और प्रजाति है जापान का फ्यूजी, इतना टेस्टी होता है कि आपके दिल और दिमाग को पूरी तरह से फ्यूज कर देता है।

 

# आपने बाजार में हरे रंग का सेब तो देखा ही होगा, यह आस्ट्रेलिया का प्रसिद्ध सेब है। सबसे ज्याजा इस फल की पैदावार आस्ट्रेलिया में होती है। इसे ग्रानी स्मीथ के नाम से जाना जाता है।

Most Interesting Amazing Facts in Hindi

 

अब आपको कुछ और Interesting and Amazing Fact in Hindi बताते हैं  

 

Fact # 09 – क्या आपको पता है कि एक कार में लगभग 30000 मोटर पार्ट्स होते है।

 

क्या आपको पता है कि एक कार में तक़रीबन कितने पार्ट्स यानि कल पुर्जे होते हैं , नहीं पता तो हम आपको बताते हैं…. हममे से ज्यादातर लोग कार के 20 -30 पार्ट्स  के बारे में हीं जानते हैं. जैसे –  स्टीयरिंग व्हील, गियर, क्लच, ब्रेक , एक्सेलरेटर, इंजन इत्यदि। जबकि केवल इंजन के हीं हजारो पार्ट्स होते हैं। परन्तु औसतन एक कार में लगभग 30000 पार्ट्स होते हैं…. इन 30,000 भागों में विभिन्न कच्चे माल और विभिन्न निर्माण प्रक्रियाओं का उपयोग होता है।

 

Fact # 08 – भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा अंग्रेजी भाषी देश है। 

 

इस लिस्ट में पहले नंबर पर आता है अमेरिका। भारत देश में 125 मिलियन यानी लगभग 12 करोड़ लोग अंग्रेजी बोल लेते हैं, जो यहां की पॉपुलेशन का मात्र लगभग 10 प्रतिशत है, जबकि यूएसए   की 84 प्रतिशत जनता अंग्रेजी बोलती है। अब वो दिन दूर नहीं जब भारत अंग्रेजी बोलने के मामले में विश्व में एक नंबर पर आ जाएगा। इस मामले में जनसंख्या बहुत अहम रोल अदा करती है।

 

भारत में अंग्रेजी वृहद स्तर बोली जाती है। यहां बिजनेस और राजनीति में कोई एक भाषा नहीं। भारत में हर राज्य की अपनी एक भाषा होती है। हालांकि हिंदी अधिकतर लोग समझते हैं लेकिन फिर भी पूरे देश में हिंदी लोग नहीं बोलते हैं।

ऐसे में अंग्रेजी बिजनेस और कम्युनिकेशन के लिहाज से अहम भाषा बनी हुई। जबकि चीन में एक ऑफिशयल भाषा है Mandarin, लेकिन हमारे पास कोई एक ऑफिशियल भाषा नहीं है। 

 

Fact # 07 – मनुष्य के बाल उसके वजन से 500 गुणा अधिक वजन उठा सकते है।

 

( इस फैक्ट को अच्छे से समझने के लिए निचे वीडियो जरूर देखें )

 

मनुष्य के बाल उसके वजन से 500 गुणा अधिक वजन उठा सकते है। जी हाँ सही सुना आपने …. हमारे सिर के बाल इतने मजबूत होते हैं कि ये अपने वजन का ५०० गुना से भी अधिक का भार उठा सकते हैं।  मनुष्य के सिर के एक सिंगल हेयर …. जी हाँ मात्र एक बाल १०० ग्राम से अधिक का वजन उठा सकता है ….इतना ही नहीं .. यदि एक सामान्य स्त्री के लम्बे बाल की रस्सी बनाकर उससे एक हाथी को उठाया जाय तो उसे बड़ी आसानी से उठा सकते हैं। अब आपको समझ आया कि हमारे बाल कितने मजबूत होते हैं.

 

Fact # 06 – एक चमक शहद बनाने के लिए 12 मधुमक्खियों की पूरी जिंदगी की मेहनत लगती है।

दोस्तों हमारा अगला Most Amazing Facts in Hindi  मधुमखियों के बारे में है जिसे जानकार आप हैरान हो जाएंगे ।

 

कर्मचारी मधुमक्खियां (जो पूरी छत्ते पर मधुमक्खियों की संख्या की 98% होती हैं) एक जटिल प्रक्रिया के अंतर्गत शहद का निर्माण करती हैं। बहुत सारी मधुमक्खियां जरुरी हैं; क्योंकि कोई एक मधुमक्खी टीम के अन्य सदस्यों के बिना शहद का निर्माण नहीं कर सकती है। संक्षेप में, “संचरण मधुमक्खियां” फूलों का रस चूसकर इसे अपने दूसरे विशेष पेट में रखती हैं (जो विशेष रूप से शहद रखने के लिए बना होता है) और उड़कर वापस छत्ते पर आती हैं।

छत्ते पर आने के बाद, वे इस रस को “चबाने वाली” मधुमक्खियों को देती हैं। चबाने वाली मधुमक्खियां रस इकट्ठा करती हैं और इसे लगभग 30 मिनट तक चबाती हैं। चबाने के दौरान, उनके एंजाइम रस को एक ऐसे पदार्थ में बदलते हैं जिसमें पानी के साथ शहद शामिल होता है। चबाने के बाद, कर्मचारी मधुमक्खियां उस पदार्थ को मधुकोषों में डाल देती हैं। 

Most Interesting Amazing Facts in Hindi Video

 

अमेजिंग फैक्ट्स इन हिंदी ( हिंदी में रोचक तथ्य )  

 

Fact # 05 – क्या आपको पता है कि यदि मकड़ी के जाले की पेंसिल जितनी मोटी रस्सी बनाई जाएं तो यह उड़ते हुए Boeing 747 विमान को भी रोक सकती है ? जी हाँ, और आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि इस विमान यानी Boeing 747 की टॉप स्पीड 988 km/h है। आप इसी से अंदाज़ा लगाइये कि मकड़ी का जाला जिस भी मेटेरियल से बना होता है वो कितना मजबूत होता होगा।

 

आपको बता दें कि मकड़ी के जाले स्पाइडर सिल्क से बनते हैं। और स्पाइडर सिल्क या रेशम उस चीज़ से बनता है जिसे  “प्रोटीन” कहते हैं।

 

कीड़े और मकड़ियाँ अपने शरीर के एक विशेष भाग में प्रोटीन से सिल्क बनाती हैं जिसे ग्रंथि कहा या Gland जाता है, और मकड़ी अपने पैरों का उपयोग इसे अपने शरीर से बाहर निकालने के लिए करते हैं। इसे कताई या Spinning कहा जाता है। 

 

मकड़ियां बहुत मजबूत सिल्क के जाले स्पिन करके विक्सित करतीं है ताकि वे खाने के लिए कीड़ों को पकड़ सकें। 

 

कुछ मकड़ियो की प्रजाति जो सिल्क बनती हैं वो बहुत मजबूत होता है। हम आमतौर पर यह ध्यान नहीं देते या यकीन नहीं करते कि वे कितने मजबूत हो सकते हैं क्योंकि वे आश्चर्यजनक रूप बहुत पतले होते हैं।

 

लेकिन सबसे मजबूत स्पाइडर सिल्क golden orb spider का होता है , जो वास्तव में स्टील से अधिक मजबूत होता है। 

 

Fact # 04 – टोरी एवे के अनुसार, 1773 की बोस्टन टी पार्टी के बाद अमेरिका में कॉफी एक लोकप्रिय पेय पदार्थ बन गई: चाय से कॉफी पर स्विच करना देशभक्ति का कर्तव्य माना जाता था।

 

1773 me ब्रिटिश संसद ने चाय के व्यापार के सम्बन्ध में नया कानून बनाया था. इस कानून के अनुसार ईस्ट इंडिया कंपनी को अमेरिका में चाय भेजने की अनुमति दी गई थी. … बोस्टन के नागरिकों ने जहाज़ों को लूट लिया और लगभग 342 चाय के बक्सों को समुद्र में फेंक दिया. इसे ही “बोस्टन की चाय-पार्टी दुर्घटना (Boston teaparty incident)” कहा जाता है.

 

16 दिसम्बर 1773 को जब बॉस्टन के अधिकारियों द्वारा करयुक्त चाय के तीन जहाज़ों को ब्रिटेन को लौटने से इंकार कर दिया गया तो, उपनिवेशवासियों Colonist का एक समूह जहाज़ पर सवार हुआ और चाय को बॉस्टन हार्बर में फेंक कर नष्ट कर दिया गया। यह घटना अमेरिकी इतिहास की एक प्रमुख घटना है और अन्य राजनीतिक प्रदर्शन अक्सर इसका हवाला देते हैं.

 

Fact # 03 – चंद्रमा दिन में बहुत गर्म (224 डिग्री फ़ारेनहाइट, औसत) होता है लेकिन रात में बहुत ठंडा (-243 डिग्री औसत) होता है।

 

Note: – दोस्तों इसी post में इन सभी जानकारियों से सम्बंधित एक विडिओ भी है जिसमे हर एक पोस्ट के बारे में विस्तार से वीडियो के मधय से बताया गया है। इस वीडियो को देख कर आप सफी facts के बारे में अच्छी तरह visualise कर सकते हैं।

 

Fact # 02- क्या आपको पता है कि बच्चो के diapers में ऐसा क्या होता है जो गीलापन या पानी को सोंख लेता है? 

 

डायपर में सुपर एब्जॉर्बिंग पॉलिमर (एसएपी) होते हैं जो बड़ी मात्रा में तरल को अवशोषित और बनाए रख सकते हैं। हालांकि, वे सिंथेटिक सामग्री से बने होते हैं जो गैर-बायोडिग्रेडेबल होते हैं। इस प्रकार प्रयुक्त डायपर का सुरक्षित निपटान एक प्रमुख पर्यावरणीय समस्या है।

 

Fact # 01- बृहस्पति सौरमंडल का सबसे तेज घूमने वाला ग्रह है (इसे अपनी धुरी पर एक पूर्ण घूर्णन पूरा करने में केवल 10 घंटे लगते हैं).

 

Jupiter is the fastest spinning planet in the solar system (it only takes about 10 hours to complete a full rotation on its axis).

 

 

Conclusion- 

 

दोस्तों आज हमने आपको 10 ऐसे Amazing  Facts in Hindi के बारे में इस लेख के माध्यम से बताया है । इसमें कुछ ऐसे फैक्ट्स होंगे जिन्हे आप जानते भी होंगे वही कुछ एक facts  के बारे में आप अनजान भी होंगे । आपको हमारा आज का यह पोस्ट कैसा लगा कृपया कमेंट के माध्यम से अपनी राय अवश्य बताइयेगा । आपका दिन शुभ हो । जय हिन्द ।

धन्यवाद 

इन्हे भी पढ़िए 

Leave a Comment