वह चिड़िया जो कविता का भावार्थ, Vah Chidiya Jo Question Answers, Class 6 Chapter 1 NCERT Solutions

Last Updated on December 6, 2023 by Manu Bhai

वह चिड़िया जो कविता का भावार्थ, Vah Chidiya Jo Question Answers, wah Chidiya jo Class 6 Chapter 1 NCERT Solutions, Vah Chidiya Jo Saaransh, वह चिड़िया जो कविता प्रश्न-उत्तर, ‘वह चिड़िया जो’ कविता का मूल भाव क्या है ?

Table of Contents

वह चिड़िया जो कविता का भावार्थ

वह चिड़िया जो कविता

वह चिड़िया जो-
चोंच मार कर
दूध-भरे जुंडी के दाने
रुचि से, रस से खा लेती है
वह छोटी संतोषी चिड़िया
नीले पंखों वाली मैं हूँ
मुझे अन्‍न से बहुत प्‍यार है।

वह चिड़िया जो-
कंठ खोल कर
बूढ़े वन-बाबा के खातिर
रस उँडेल कर गा लेती है
वह छोटी मुँह बोली चिड़िया
नीले पंखों वाली मैं हूँ
मुझे विजन से बहुत प्‍यार है।

वह चिड़िया जो-
चोंच मार कर
चढ़ी नदी का दिल टटोल कर
जल का मोती ले जाती है
वह छोटी गरबीली चिड़िया
नीले पंखों वाली मैं हूँ
मुझे नदी से बहुत प्‍यार है।

Class 6 Chapter 1 NCERT Solutions

वह चिड़िया जो काव्यांशों की सप्रसंग व्याख्या

1. वह चिड़िया जो-
चोंच मार कर
दूध-भरे जुंडी के दाने
रुचि से, रस से खा लेती है
वह छोटी संतोषी चिड़िया
नीले पंखों वाली मैं हूँ
मुझे अन्न से बहुत प्यार है।

शब्दार्थ :
रुचि = इच्छा, पसंद (Taste)। संतोषी = सब्रवाली (Satisfied), अन्न = अनाज (Food grains)। जुंडी = जौ और बाजरे की बालियाँ (Barley)|

प्रसंग : प्रस्तुत पंक्तियाँ प्रसिद्ध कवि केदारनाथ अग्रवाल द्वारा रचित कविता ‘वह चिड़िया जो’ से ली गई हैं। इनमें चिडिया अपना परिचय देती है।


व्याख्या : चिड़िया अपने बारे में परिचय देते हुए कहती है कि मैं एक चिड़िया हूँ। मुझे दूध-भरे जुंडी यानि
जौ और बाजरे के जो दाने खाने के लिए दिए जाते हैं उन्हें चोंच मार कर बड़ी रुचिपूर्वक खा लेती हूँ। मुझे वे दाने बहुत अच्छे लगते हैं। मैं तो बहुत संतोषी स्वभाव वाली चिड़िया हूँ। मेरे पंख नीले हैं। मैं अनाज से बहुत प्यार करती हूँ।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न : वह चिड़िया जो कविता का प्रश्न-उत्तर


प्रश्न 1. चिड़िया रुचिपूर्वक क्या खाती है?

उत्तर: चिड़िया दूध भरे जुडी के दाने रुचिपूर्वक खाती है

प्रश्न 2. चिड़िया स्वयं को किस स्वभाव का बता रही है?

उत्तर: चिड़िया स्वयं को संतोषी स्वभाव का बता रही है।

प्रश्न 3. चिड़िया के पंख कैसे हैं?

उत्तर: चिड़िया के पंख नीले हैं।

प्रश्न 4. चिड़िया को किससे प्यार है?

उत्तर: चिड़िया को अन्न (अनाज) से बहुत प्यार है।

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

प्रश्न 1. चिड़िया रुचिपूर्वक क्या खाती है?
(क) जुंडी के दाने
(ख) फल
(ग) दूध से बनी चीजें
(घ) अन्य

उत्तर: (क) जुंडी के दाने

प्रश्न 2. छोटी चिड़िया कैसी है?
(क) अच्छी
(ख) बुरी
(ग) संतोषी
(घ) उड़ाकू

उत्तर: (ग) संतोषी

प्रश्न 3. चिड़िया के पंख किस रंग के हैं?
(क) काले
(ख) नीले
(ग) लाल
(घ) पीले

उत्तर: (ख) नीले

प्रश्न 4. चिड़िया को किससे प्यार है?
(क) अन्न से
(ख) दूध से
(ग) फलों से
(घ) सभी से

उत्तर: (क) अन्न से

2. वह चिड़िया जो काव्यांशों की सप्रसंग व्याख्या

2 . वह चिड़िया जो-
कंठ खोल कर
बूढ़े वन-बाबा की खातिर
रस उँडैल कर गा लेती है
वह छोटे मुंह बोली चिड़िया
नीले पंखों वाली मैं हूँ
मुझे विजन से बहुत प्यार है।

शब्दार्थ : कंठ – गला (Throat), वन – जंगल (Forest), विजन – सुनसान जंगल (Lonely Forest)|

प्रसंग : प्रस्तुत काव्यांश केदारनाथ अग्रवाल द्वारा रचित कविता ‘वह चिड़िया जो’ से अवतरित है। इसमें चिड़िया अपना परिचय देती है।

व्याख्या : चिड़िया अपने बारे में बताते हुए कहती है कि मैं एक ऐसी चिड़िया हूँ जो अपना गला खोलकर बूढ़े जंगल-बाबा के लिए अपनी वाणी में रस घोलकर गा लेती हूँ अर्थात् मेरी रसीली बोली से बन-बाबा प्रसन्न हो जाते हैं। मैं छोटे मुंह वाली चिड़िया हूँ। मेरे पंख नीले हैं। मुझे जंगल से बहुत प्यार है अर्थात् मैं जंगल को पसंद करती हूँ।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न :

प्रश्न 1. चिड़िया किसके लिए कंठं खोलकर गाती है?

उत्तर: चिड़िया बूढ़े वन-बाबा के लिए कंठ खोल कर गाती है।

प्रश्न 2. चिड़िया वन को ‘बूढ़े बाबा’ क्यों कहती है?

उत्तर: वन चूँकि बहुत पुराना है, इसलिए चिड़िया उसे बूढ़े बाबा कह कर संबोधित करती है।

प्रश्न 3. चिड़िया का गायन कैसा है?

उत्तर: चिड़िया का गायन बहुत मधुर है। वह गाने में रस उँडेल देती है।

प्रश्न 4. चिड़िया को किससे प्यार है?

उत्तर: चिड़िया को सुनसान जंगल से बहुत प्यार है।

Read Also:

बहुविकल्पी प्रश्न सही विकल्प चुनकर लिखिए

प्रश्न 1. चिड़िया बूढ़े वन-बाबा की खातिर कैसे गाती है?
(क) कंठ खोल कर
(ख) कंठ दबा कर
(ग) दबे स्वर में
(घ) तेजी से

उत्तर: (क) कंठ खोल कर

प्रश्न 2. ‘रस उँडेल कर गाना’ कैसा होता है?
(क) जिसे सुनकर आनंद आ जाए
(ख) जिस गाने से फलों का रस टपके
(ग) रस को उँडेल देना
(घ) रस लेना

उत्तर: (क) जिसे सुनकर आनंद आ जाए

प्रश्न 3. चिड़िया का मुँह कैसा है?
(क) बड़ा
(ख) छोटा
(ग) लंबा
(घ) ऊँचा

उत्तर: (ख) छोटा

प्रश्न 4. काव्यांश की भाषा कैसी है?
(क) सरल
(ख) कठिन
(ग) टेढ़ी
(घ) मिली-जुली

उत्तर: (क) सरल

वह चिड़िया जो Summary in Hindi

वह चिड़िया जो कवि का संक्षिप्त परिचय

केदारनाथ अग्रवाल जी का जन्म 1911 ई. में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कमासिन नामक गांव में हुआ। उन्होंने गांव से ही अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की और उच्च शिक्षा के लिए इलाहाबाद गए थे। वहाँ से वे बी.ए. पास करने के बाद आगरा चले गए और एल.एल.बी. की डिग्री प्राप्त की। उसके बाद वे वकालत करने लगे और साथ ही साथ साहित्य-रचना भी करते रहे। उन्होंने प्रगतिवादी कविताएँ लिखनी शुरू की। ‘नींद के बादल’ इनकी पहली कविता संग्रह है, जिसमें प्रेम संबंधी कविताएँ हैं। ‘युग की गंगा’ दूसरा काव्य-संग्रह है, जिसमें प्रकृति-प्रेम की कविताएँ हैं। ‘लोक तथा आलोक’ नामक संग्रह में पूँजीपतियों के खिलाफ आक्रोश दिखाई देता है। साल 2000 में उनका निधन हो गया।

वह चिड़िया जो कविता का सार

केदारनाथ अग्रवाल द्वारा रचित इस कविता में चिड़िया अपने परिचय को स्वयं बताती है। यह चिड़िया एक बहुत ही संतोषप्रद स्वभाव वाली है। वह दूध-भरे जौ और बाजरे के दानों को बड़ी रुचिपूर्वक खा लेती है। उसे अन्न से बहुत प्यार है। वह नीले पंखों वाली है। यह चिड़िया बूढ़े जंगल-बाबा के लिए अपना कंठ खोलकर मीठे स्वर में गा भी लेती है। इस चिड़िया का मुंह छोटा है। इस नीले पंखों वाली चिड़िया को जंगल से बहुत प्यार है। यह चिड़िया उफान पर आई हुई नदी का दिल टटोलकर जल का मोती निकालकर ले जाती है। यह चिड़िया गर्वीली है और नीले पंखों वाली है। इसे नदी के साथ बहुत प्यार है।

Study Important Questions Class 6 Hindi Vasant Chapter 1 – वह चिड़िया जो

अति लघु उत्तरीय प्रश्न            (1 अंक ) 

1. कविता ‘वह चिड़िया जो’ के रचयिता कौन है ?

उत्तर: कविता ‘वह चिड़िया जो’ के रचयिता श्री केदारनाथ अग्रवाल जी हैं|

2. इस कविता में चिड़िया किस रंग की है ?  

उत्तर: इस कविता में चिड़िया नीले रंग की है| 

3. चिड़िया जिन चीज़ों से प्यार करती हैं, उसमे से किसी एक का नाम बताओ| 

उत्तर: चिड़िया को जंगल से बहुत प्यार है | 

प्रश्न न. 4 और 5 जो की कविता की पंक्ति है, में रिक्त स्थानों की पूर्ति करो |

4. “चढ़ी नदी का ______ टटोलकर“

उत्तर: दिल 

5. ______ पंखोंवाली मैं हूँ | 

उत्तर: नीले 

लघु उत्तरीय प्रश्न                 (2 अंक ) 

6. नीले पंखों वाली चिड़िया वन उड़ेलती है ? 

उत्तर: चिड़िया निर्जन स्थान पर खुश होकर गाने लगती है | उसके गाने में माधुर्य है | ऐसा लगता है जैसे उसने वातावरण में रस उंडेल कर उसे रसमय कर दिया है | 

7. रस भरे जुंडी के दाने को वो कैसे खाती है ? 

उत्तर: रस भरे जुंडी के दाने को चड़िया बहुत शौक और प्यार से खाती है और अपनी ही धुन में खो जाती है | 

8. नीली चिड़िया आकार में कैसी है ? 

उत्तर: चिड़िया आकार में छोटी है और उसके पंख नीले है और उसे एकांत जगह से प्यार है | चिड़िया अपने काम स्फूर्ति से भी करती है | 

9. चिड़िया एकांत में कैसे रहती है ? 

उत्तर: चिड़िया को एकांत में रहना अच्छा लगता है |वह खुश होकर गाना गाती है और वातावरण को अपने ध्वनि से सँवारती है | 

10. कवि ने चिड़ियाँ के गुणों की तुलना किस्से की है ? 

उत्तर: कवि ने चिड़ियाँ के गुणों की तुलना मनुष्यों के गुणों से की है |मनुष्य को सदैव अपना काम स्वयं करना चाहिए और हर काम को मन लगा करऔर खुद को उसमें पूरी तरह से न्योछावर करके करना चाहिए | 

लघु उत्तरीय प्रश्न               (3 अंक ) 

11. कविता में “दिल टटोलकर” से कवि का क्या अभिप्राय है ?

उत्तर: कविता में “दिल टटोलकर” से कवि का यह अभिप्राय है कि चिड़िया ऐसे ही नदी से जल लेकर अपनी प्यास नहीं बुझाती |चिड़िया पहले उफनती हुई नदी का मन टटोलती है और फिर उस जल से चिड़िया अपनी प्यास बुझाती है | 

12. नदी के मोती से कवि का क्या तात्पर्य है ? 

उत्तर: यहाँ कवि ने नदी के जल की तुलना मोती से की है |इस जल से चिड़िया की प्यास बुझती है इसलिए पानी मोती के सामान अमूल्य है | 

13. कवि ने चिड़िया को साहसी क्यों कहा है ? 

उत्तर:  चिड़िया ऐसे ही नदी से जल लेकर अपनी प्यास नहीं बुझाती | वह अपनी प्यास उफनती हुई नदी के जल से बुझाती है इसलिए कवि ने चिड़िया को साहसी कहा है |

14. कवि ने चिड़िया को मुहँबोली क्यों कहा है ? 

उत्तर: चिड़िया का आकार छोटा है परन्तु  उसकी बातें बड़ी और साहस से भरपूर होती है  इसलिए कवि ने चिड़िया को मुहँबोली कहा है | 

15. “रस उँडेल कर गा लेती है”  इन पंक्तियों का आशय स्पष्ट करो | 

उत्तर: इस पंक्ति का आशय यह है कि चिड़िया खुश होकर गाने लगती है क्योंकि वह स्वतंत्र है | उसके गाने में माधुर्य है | ऐसा लगता है जैसे उसने वातावरण में रस उँडेल दिया हो | 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न                (5 अंक )

16. कवि ने उसे बार – बार छोटी और साहसी क्यों कहा है ? 

उत्तर: नीले पंख वाली चिड़िया आकार में छोटी है परन्तु उसके काम और बातें साहस वाले हैं | वह छोटे आकार की होते हुए भी सभी समस्याओं का डटकर सामना करती रही |  वह ऐसे ही नदी से जल लेकर अपनी प्यास नहीं बुझाती |चिड़िया पहले उफनती हुई नदी का मन टटोलती है और फिर उस जल से अपनी प्यास बुझाती है |उसके मधुर स्वर से ऐसा लगता है जैसे उसने वातावरण में रस उंडेल दिया हो |  

17. चिड़िया नदी, वन और अन्न से क्यों प्यार करती है ? 

उत्तर: चिड़िया नदी से इसलिए प्यार करती है क्योंकि नदी के ठन्डे और मीठे पानी से उसकी प्यास बुझती है | वन से इसलिए प्यार है क्योंकि वह वन में रहती है और वहां उसे मधुर स्वर में गाना भी अच्छा लगता है | अन्न से वह इसलिए प्यार करती है क्योंकि यही उसका भोजन है और इससे उसका पेट भरता है | 

18. चिड़िया के व्यक्तित्व का चित्रण करें | 

उत्तर: चिड़िया के पंख नीले रंग के हैं और उसका आकार छोटा है | वह बहुत साहसी, आत्मनिर्भर व बुद्धिमान है | वह उफनती नदी के जल से अपनी प्यास बुझाती है | वह जो भी कार्य करती है, खुद को उसमे पूरी तरह से ढाल लेती है | अपने मधुर स्वर से वातावरण में ख़ुशी लाती है मानो उसने रस उंडेल दिया हो |वह हर चीज़ का महत्तव समझती है एवं उनकी कद्र भी करना जानती है |  

19. कवि चिड़िया को संतोषी क्यों कहता है ? 

उत्तर: नन्ही चिड़िया को जब जुंडी के दाने मिलते , चाहे कम मात्रा में ही सही, वह कभी भी असंतुष्टि नहीं दिखाती और उन्हें खा लेती| नदी से पानी पीते वक़्त या गाना गाते वक़्त, वह जो भी कार्य करती है , पूरा मन लगा कर और संतुष्टि के साथ करती है  इसलिए कवि चिड़िया को संतोषी कहता है | 

20. क्या चिड़िया को स्वावलंवी कह सकते हैं ?

उत्तर: नीले पंख वाली चिड़िया बिना किसी पर निर्भर हुए अपना काम स्वयं करती है | वह खुद साहस के साथ उफनती नदी से पानी पीती है व जुंडी के दाने खाती है | इसलिए चिड़िया को स्वावलंवी कह सकते हैं | 

CBSE Class 6 Hindi Vasant Chapter 1: Vah Chidiya Jo Important Questions

Vah Chidiya Jo

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 1 वह चिड़िया जो

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास

कविता से

प्रश्न 1. कविता पढ़कर तुम्हारे मन में चिड़िया का जो चित्र उभरता है उस चित्र को कागज़ पर बनाओ।

उत्तर- कविता पढ़कर हमारे मन में निम्नलिखित चित्र उभरते हैं-

वह नीले पंखोंवाली सुंदर चिड़िया है।
चिड़िया मधुर स्वर में जंगल में गाती है।
वह बहती नदी का पानी पीती है।
चिड़िया का आकार छोटा है।
उसे आज़ादी बहुत पसंद है।


प्रश्न 2. तुम्हें कविता का कोई और शीर्षक देना हो तो क्या शीर्षक देना चाहोगे? उपयुक्त शीर्षक सोचकर लिखो।

उत्तर- ‘नन्ही चिड़िया’, ‘सुंदर चिड़िया’ या ‘परिश्रमी चिड़िया’

प्रश्न 3. इस कविता के आधार पर बताओ कि चिड़िया को किन-किन चीज़ों से प्यार है?

उत्तर- इस कविता के आधार पर ज्ञात होता है कि चिड़िया को दूध भरे अनाज के दानों, नदी तथा जंगल से प्यार है। चिड़िया जुडी के दाने एवं अन्य अनाज के दानों को खाना पसंद करती है। इस चिड़िया को गीत गाना पसंद है। जंगल से इसे बहुत प्यार है। यह नदी से भी बहुत प्यार करती है।

प्रश्न 4. आशय स्पष्ट करो

(क) रस उँडेलकर गा लेती है।
(ख) चढ़ी नदी का दिल टटोलकर जल का मोती ले जाती है।

उत्तर- (क) चिड़िया जंगल में जब अकेली होती है, तब वह बिना किसी डर और संकोच के उन्मुक्त भाव से गाती है। वह मधुर स्वर में गाती है। उसके स्वर की मधुरता वातावरण में रस घोल देती है।

(ख) छोटी चिड़िया चढ़ी हुई नदी से बिलकुल भी नहीं घबराती है। वह उफनती नदी के बीच से अपनी चोंच में पानी की बूंद लेकर उड़ जाती है। यानी लबालब भरी नदी की जलराशि का अनुमान लगाकर उस जलराशि में से जल का मोती निकाल लाती है अर्थात उसी पानी से चिड़िया अपनी प्यास बुझाती है, इसीलिए पानी मोती की तरह अमूल्य है।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1. कवि ने नीली चिड़िया का नाम नहीं बताया है। वह कौन सी चिड़िया रही होगी?

इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए पक्षी-विज्ञानी सालिम अली की पुस्तक ‘भारतीय पक्षी’ देखो। इनमें ऐसे पक्षी भी शामिल हैं जो जाड़े में एशिया के उत्तरी भाग और अन्य ठंडे देशों से भारत आते हैं। उनकी पुस्तक को देखकर तुम अनुमान लगा सकते हो कि इस कविता में वर्णित नीली चिड़िया शायद इनमें से कोई एक रही होगी-
नीलकंठ
छोटा किलकिला
कबूतर
बड़ा पतरिंगा

उत्तर– इस कविता में वर्णित नीली चिड़िया शायद नीलकंठ रही होगी, क्योंकि उसके शरीर के ज्यादातर भाग का रंग नीला आकार छोटा तथा आवाज़ मीठी होती है।

प्रश्न 2. नीचे कुछ पक्षियों के नाम दिए गए हैं। उनमें यदि कोई पक्षी एक से अधिक रंग का है तो लिखो, कि उसके किस हिस्से का रंग कैसा है। जैसे तोते की चोंच लाल है, शरीर हरा है।

मैना
कौआ
बैतखे
कबूतर
उत्तर-

मैना- मैना के पंख भूरे व सफ़ेद रंग के होते हैं। उनकी टाँगें हलकी लाल होती हैं।
कौआ- कौआ का पूरा शरीर काला होता है।
बतख- बतख सफ़ेद रंग का होता है। इसके पैर हल्के गुलाबी रंग के होते हैं।
कबूतर- कबूतर का रंग स्लेटी सफ़ेद होता है। गरदन कुछ-कुछ नीले रंग की होती है। इसकी टाँगे लाल होती हैं।

प्रश्न 3. कविता का हर बंध ‘वह चिड़िया जो-‘ से शुरू होता है और मुझे बहुत प्यार है’ पर खत्म होता है। तुम भी इन। पंक्तियों का प्रयोग करते हुए अपनी कल्पना से कविता में कुछ नए बंध जोड़ो।

उत्तर- वह चिड़िया जो
चींची करके
सबका मन बहलाती है।
नील गगन की सीमा पाने
पंख पसारे उड़ जाती है।

अपना घर बनाने के लिए।
घास के तिनके लाती है।
वह परिश्रमी चिड़िया सबको
परिश्रम का पाठ सिखाती है।

प्रश्न 4. तुम भी ऐसी कल्पना कर सकते हो कि ‘वह फूल का पौधा जो-पीली पंखुड़ियों वाला-महक रहा है, मैं हूँ। उसकी विशेषताएँ मुझ में हैं …। फूल के बदले वह कोई दूसरी चीज़ भी हो सकती है जिसकी विशेषताओं को गिनाते हुए तुम उसी चीज़ से अपनी समानता बता सकते हो … ऐसी कल्पना के आधार पर कुछ पंक्तियाँ लिखो।

उत्तर- NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 1 वह चिड़िया जो Q4

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 1 PDF

भाषा की बात

प्रश्न 1.
पंखोंवाली चिड़िया
नीले पंखोंवाली चिड़िया

ऊपरवाली दराज
सबसे ऊपरवाली दराज़

यहाँ रेखांकित शब्द विशेषण का काम कर रहे हैं। ये शब्द चिड़िया और दराज संज्ञाओं की विशेषताएँ बता रहे हैं, अतः | रेखांकित शब्द विशेषण हैं और चिड़िया, दराज विशेष्य हैं। यहाँ ‘वाला/वाली’ जोड़कर बनने वाले कुछ और विशेषण दिए गए हैं। ऊपर दिए गए उदाहरणों की तरह इनके आगे एक-एक विशेषण और जोड़ो।

……. मोरोंवाला बाग
………….. पेड़ोंवाला घर।
…………… फूलोंवाली क्यारी
…………. स्कूलवाला रास्ता।
…………. हँसनेवाला बच्चा
………… मूंछोंवाला आदमी।
उत्तर-
सुनहरे मोरोंवाला बाग-सुनहरे मोरोंवाली बाग
हरे-भरे पेड़ोंवाला बाग-हरे-भरे पेड़ोंवाला बाग
पीले फूलोंवाली क्यारी-पीले फू लोंवाली क्यारी
महात्मा गांधी स्कूलवाला रास्ता महात्मा गांधी स्कूलवाला रास्ता
अधिक हँसनेवाला बच्चा-अधिक हँसनेवाला बच्चा।
घनी-मूछोंवाला आदमी-घनी मूछोंवाला आदमी

प्रश्न 2.
वह चिड़िया ………….. जुडी के दाने रुचि से …….. खा लेती है।
वह चिड़िया …………… रेस उँडेलकर गा लेती है।

कविता की इन पंक्तियों में मोटे छापे वाले शब्दों को ध्यान से पढ़ो। पहले वाक्य में रुचि से खाने के ढंग की और दूसरे वाक्य में ‘रस उँडेलकर’ गाने के ढंग की विशेषता बता रहे हैं। अतः ये दोनों क्रियाविशेषण हैं। नीचे दिए वाक्यों में कार्य के ढंग या रीति से संबंधित क्रियाविशेषण शब्द छाँटो

सोनाली जल्दी-जल्दी मुँह में लड्डू ठूसने लगी।
गेंद लुढ़कती हुई झाड़ियों में चली गई।
भूकंप के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा।
कोई सफ़ेद-सी चीज़ धप्प-से आँगन में गिरी।
टॉमी फुर्ती से चोर पर झपटा।
तेजिंदर सहमकर कोने में बैठ गया।
आज अचानक ठंड बढ़ गई है।
उत्तर-

जल्दी-जल्दी
लुढ़कती हुई।
धीरे-धीरे
धप्प से
फुर्ती से
सहमकर
अचानक
अन्य पाठेतर हल प्रश्न

बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर

(क) चिड़िया आनंदपूर्वक क्या खाती है?
(i) दूध भरे गेहूँ के दाने
(ii) दूध भरे मक्का के दाने
(iii) दूध भरे ज्वार के दाने
(iv) दूध भरे धान

(ख) चिड़िया के पंख के रंग कैसे हैं?
(i) लाल
(ii) पीले
(iii) नीले
(iv) काले

(ग) चिड़िया को पसंद है-
(i) फल
(ii) सब्ज़ी
(iii) अनाज़ के दाने
(iv) मिठाई

(घ) चिड़िया किसके लिए गाती है?
(i) नदियों के लिए
(ii) संगीत प्रेमियों के लिए
(iii) जंगल के लिए।
(iv) अपने मित्र के लिए

(ङ) चिड़िया को किन चीज़ों से प्यार है?
(i) नदी से
(ii) जंगल से
(iii) अन्न से
(iv) उपर्युक्त सभी

उत्तर-

(क) (iii)
(ख) (iii)
(ग) (iii)
(घ) (iii)
(ङ) (iv)

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
चिड़िया के पंख किस रंग के हैं?
उत्तर-
चिड़िया के पंख नीले रंग के हैं।

प्रश्न 2.
चिड़िया कहाँ से मोती ले जाती है?
उत्तर-
चिड़िया नदियों के उफनते जल से मोती ले जाती है।

प्रश्न 3.
चिड़िया किसके दाने खाती है?
उत्तर-
चिड़िया जुडी के दाने खाती है।

प्रश्न 4.
अनाज के दाने किससे भरे हुए हैं?
उत्तर-
अनाज के दाने दूध से भरे हुए हैं।

प्रश्न 5.
चिड़िया का स्वभाव कैसा है?
उत्तर-
चिड़िया का स्वभाव संतोषी है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कविता के आधार पर चिड़िया के स्वभाव का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
इस कविता में नीले पंखोंवाली एक छोटी-सी चिड़िया का वर्णन है। इस चिड़िया का स्वभाव संतोषी है। थोड़े से दाने इसके लिए पर्याप्त हैं। यह मुँह बोली है। यह एकांत में उमंग से गाती है। यह गरबीली भी है। इसे अपने साहस और हिम्मत पर गर्व है।

प्रश्न 2.
चिड़िया किससे प्यार करती है और क्यों?
उत्तर-
इस छोटी चिड़िया को अन्न से प्यार है। यह जुडी के दाने बड़े मन से खाती है। उसे विजन से प्यार है। उसे नदी से भी प्यार है। एकांत जंगल में वह मधुर स्वर में गाती है। वह उफनती नदी की बीच धारा से जल की बूंदें अपनी चोंच में लेकर उड़ जाती है।

प्रश्न 3.
चिड़िया अपना जीवन कैसे व्यतीत करती है?
उत्तर-
चिड़िया अपना जीवन प्रेम, उमंग और संतोष के साथ व्यतीत करती है। वह सबसे प्रेम करती है। एकांत में भी उमंग से रहती है। वह संतोषी है। वह थोड़े में ही संतोष करती है। आजाद होने की वजह से वह मीठे स्वर में गाती है। उसका स्वर बहुत मीठा है। वह गाते और उड़ते हुए अपना पूरा जीवन व्यतीत करती है।

प्रश्न 4.
चिड़िया के गायन की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर-
वह छोटी चिड़िया खुले गले से बहुत ही मीठी आवाज़ में गाती है, उसके गाने वातावरण में रस घोल देते हैं। वह अपने गीत जंगल को समर्पित कर देती है।

प्रश्न 5.
चिड़िया के माध्यम से कवि हमें क्या संदेश देना चाहते हैं?
उत्तर-
कवि चिड़िया के माध्यम से खुशी से जीने का संदेश हमें देते हैं। चिड़िया के माध्यम से हमें सीख मिलती है कि हमें थोड़े में ही संतोष करना चाहिए। इस कविता में अकेले रहकर भी उमंग से जीने का संदेश दिया गया है। इसके साथ ही कवि हमें बताते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी हमें साहस नहीं खोना चाहिए। हमें अपनी क्षमता को भी पहचानना चाहिए।

NCERT Solutions for Class 6 Hin

Leave a Comment