UP Scholarship 2023 Online Form | उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति 2023-23 कैसे प्राप्त करे – पूरी जानकारी

Last Updated on August 31, 2023 by Manu Bhai

Uttar Pradesh Scholarship 2021| UP Scholarship 2023-24 | Uttar Pradesh Chhatravriti Yojana 2023 24 | UP Chhatravriti Online Form | Uttar Pradesh Scholarship 2023 Online Form | उत्तरप्रदेश छात्रवृति योजना 2023-24 | यूपी सरकार छात्रवृति योजना | UP Sarkaar Chhatravriti Yojana | यूपी छात्रवृति 2023 | यूपी स्कॉलरशीप 2023 

वैसे तो उत्तर प्रदेश बेहतरीन नेतृत्व के चलते आर्थिक तौर पर पिछले कुछ सालों में काफी मजबूत हुआ है लेकिन उत्तर प्रदेश में आज भी ऐसे लाखों परिवार मौजूद है जो आर्थिक रूप से इतने कमजोर है कि सामान्य सुविधाओं का लाभ भी उन्हें सटीक रूप से नहीं मिल पाता। जिन सुविधाओं का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को नहीं मिल पाता उन्हीं में से एक शिक्षा भी है जो गरीबी के कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र प्राप्त नहीं कर पाते। उत्तर प्रदेश कि राज्य सरकार चाहती है कि राज्य में रहने वाले हर एक छात्र को बेहतरीन शिक्षा मिले और इसी उद्देश्य के चलते आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों के छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा एक उच्च स्तर पर स्कॉलरशिप भी चलाई जा रही हैं। अगर आप UP Scholarship 2023 में रुचि रखते हैं तो यह लेख पूरा पढ़े क्योंकि इस लेख में हम ‘उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति 2023 कैसे प्राप्त करें’ के विषय पर पूरी जानकारी आसान भाषा में देने वाले हैं। 

Table of Contents

Table of Contents

Also, Check – Chatra Protsahan Yojana 2021: Apply Online And Selection Procedure]

UP Scholarship 2023, 24 उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति क्या हैं? 

उत्तर प्रदेश जनसंख्या के अनुसार देश का सबसे बड़ा राज्य है जिसमें करोड़ो लोग निवास करते हैं। उत्तर प्रदेश में लाखों ऐसे गरीब परिवार मौजूद है जो पैसों की तंगी के कारण सामान्य सुविधाओ का लाभ भी नही उठा पाते और ऐसे परिवारों के प्रति उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार प्राथमिकता बनाये रखती है और उन्हें हर तरह की सामान्य व अतिआवश्यक सुविधाए प्रदान करती हैं। आज के समय में शिक्षा एक ऐसी सामान्य जरूरत हैं जो हर परिवार को मिलनी चाहिए लेकिन आर्थिक समस्याओं के चलते हर कोई इसे अफोर्ड नहीं कर पाता। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के द्वारा छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जाती है।

उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार के द्वारा भी UP Scholarship Scheme 2023 चलाई जा रही हैं जिसके द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा ग्रहण करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, वह भी सीधे उनके बैंक अकाउंट में। UP Scholarship 2021 के द्वारा SC/ST/OBC, अपसंख्यक और सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को Pre Matric (9वी, 10वी) और Post Matric (11वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पीएचडी) उच्च स्तरीय शिक्षा ग्रहण करने के लिए बिना किसी भेदभाव के समान रूप से राज्य सरकार के द्वारा प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं।

इन्हे भी जाने:- 

यूपी फ्री लैपटॉप योजना 2021: ऑनलाइन आवेदन|UP Free Laptop Yojana List बेनेफिशरी लिस्ट

Latest Update:- UP Scholarship 2023

यूपी छात्रवृत्ति स्थिति 2023: UP Scholarship status 2023

उत्तर प्रदेश सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा छात्र वित्त अधिकारी द्वारा छात्रवृत्ति धनराशि का भुगतान प्राप्त करने की स्थिति सक्रिय कर दी गई है और अधिकारी वेबसाइट scholarship.up.gov.in का उपयोग करके जांच कर सकते हैं। यह लेख यूपी छात्रवृत्ति स्थिति 2023 से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी शामिल है, जिसमें अपनी स्थिति की जांच करने के लिए निर्देश शामिल हैं। अधिक जानने के लिए, कृपया पूर्ण लेख पढ़ें।

छात्रवृत्ति स्थिति में आवेदन स्वीकृत, अस्वीकृत या प्रक्रिया के अंतर्गत होना शामिल है। छात्रों को छात्रवृत्ति स्थिति की जांच करने के लिए उनकी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। यूपी छात्रवृत्ति स्थिति को नियमित रूप से इस पृष्ठ पर अपडेट किया जाता है, और छात्रों को अपने आवेदन स्थिति और भुगतान स्थिति के किसी भी अद्यतन के लिए इसे निरंतर जांचने की सलाह दी जाती है।

Article NameUP Scholarship Status 2023
Department NameDepartment of Social Welfare, Govt. Of UP
StateUttar Pradesh (UP)
BeneficiaryPre-Matric (9th & 10th) and
Post-Matric Classes 11th, 12th, Dashmottar,
UG, PG & also Diploma courses 
Scholarship Year2022-2023
Current StatusScholarship is being sent to the Bank Account
Official Websitescholarship.up.gov.in
To Get More Details

Up Scholarship Latest Updates :

नवीनतम अपडेट: उन छात्रों के लिए जिनकी यूपी स्कॉलरशिप आवेदन तकनीकी समस्याओं या किसी अन्य कारण से उनके यूनिवर्सिटी/कॉलेज/इंस्टीट्यूट से आगे नहीं भेजे गए थे, या अन्य किसी कारण से आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया था, 15 अप्रैल से 15 जून 2023 तक पोर्टल फिर से खोला जाएगा।

The portal will be re-opened from April 15 to June 15, 2023, for those students whose UP Scholarship Application was not forwarded from their University/College/Institute due to technical problems or any other reason, or if the application was rejected for any reason.

  • UP Scholarship स्कीम 2023-24 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2021 तक की गई थी जिसे अब फिर से बढ़ा कर 30 नवम्बर 2021 कर दी गई है। 
  • प्रदेश के सभी कक्षा 11वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट आदि में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति व फीस भरपाई के लिए 29 अक्टूबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • नवीनीकरण (Renewal)के सभी छात्र /छात्रा छात्रवृत्ति हेतु आनलाइन आवेदन बिना रजिस्ट्रेशन के सीधे भरें।

  • दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में छात्रों के आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि :-30 नवम्बर 2021 एवं संस्था से आवेदन अग्रसारित करने की अंतिम तिथि :-03 दिसम्बर 2021
  • पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना में छात्रों के आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि :- 19 नवम्बर 2021 एवं संस्था से आवेदन अग्रसारित करने की अंतिम तिथि :-23 नवम्बर 2021
  •  समाज कल्याण 

 

UP Scholarship 2023 का उद्देश्य क्या हैं

उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश की शिक्षा प्रणाली पर काफी ध्यान दिया और यही कारण है कि वर्तमान में पहले के मुकाबले उत्तर प्रदेश में रहने वाले छात्रों को बेहतरीन शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर मिल रहा है। जिन परिवारों की आय अच्छी है उनसे जुड़े छात्र तो उच्च स्तरीय शिक्षा आसानी से प्राप्त कर लेते हैं लेकिन गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले और सामान्य आय वाले परिवारों के साथ ऐसा नहीं होता। इन लोगों को बेहतरीन शिक्षा के लिए सरकार की आर्थिक सहायता की जरूरत होती है और यही कारण है कि उत्तर प्रदेश के राज्य सरकार के द्वारा UP Scholarship Scheme 2021 चलाई जा रही हैं। इसका उद्देश्य राज्य में रहने वाले गरीब परिवारों के छात्रों को बेहतरीन शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना हैं। 

 

UP Scholarship 2023 के लाभ क्या होंगे?

उत्तर प्रदेश के राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजनाओ के द्वारा राज्य में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को आर्थिक समस्याओं का सामना किए बिना बेहतरीन शिक्षा प्राप्त करने में काफी मदद मिल रही है। UP Scholarship 2021 Scheme के अंतगर्त डिजिटलाइजेशन का पूरा फायदा उठाते हुए योजना का लाभ सीधे तौर पर लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में पहुचाया जा रहा हैं। UP Scholarship 2021 से छात्रों को जो लाभ हो रहे हैं, वह कुछ इस प्रकार हैं:

  • उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति 2022-23 का लाभ राज्य में निवास करने वाले सभी जातियों और श्रेणियों के पात्र छात्रों को समान रूप से मिल रहा हैं।
  • स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया को काफी आसान रखा गया है जिससे कि हर पात्र छात्र इसका लाभ उठा सकें।
  • आधार बेस्ड फंड डिसबर्समेंट के द्वारा छात्रवृत्ति को सीधा आवर्ती छात्रों के अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है जिससे कि छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ मिल पाता है।

UP Scholarship 2022-23 से सम्बंधित कुछ मुख्य बिंदु 

अगर आप उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप 2022 का लाभ उठाने की सोच रहे हो तो आपको उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति 2022 से संबंधित कुछ मुख्य बिंदुओं के बारे में भी पता होना चाहिए, जो इस प्रकार है:

  • वर्तमान में 56 लाख से भी अधिक छात्रों को योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान कर राज्य सरकार लाभ दे रही है।
  • जो छात्र प्राधिकरण के द्वारा ब्लैक लिस्ट किए गए हैं उन्हें उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप 2022 का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अपने शिक्षण संस्थानों में फॉर्म जमा करना होगा।
  • हाल ही में राज्य सरकार के द्वारा ऐलान किया गया है कि जो छात्र पीसीएस और अन्य कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी छात्रवृत्ति की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • जो लाभार्थी छात्र पहले से ही पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं, उन्हें केवल अपडेट जोड़कर खाते को नवीनीकृत करने की जरूरत हैं। लाभ प्राप्त करने के लिए उन्हें पोर्टल पर किसी भी तरह के नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं हैं।

इन्हे भी जाने:- 

 

UP Scholarship Eligibilities – उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति की पात्रता

उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप 2021 प्रोग्राम वर्तमान में देश में चल रहे सबसे बड़े छात्रवृत्ति प्रोग्राम या फिर कहा जाए तो योजनाओं में से एक है जिसका लाभ प्रत्यक्ष तौर पर छात्रों को दिया जा रहा है। अगर आप उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप प्राप्त करना चाहते हो तो उसके लिए आपका इसके लिये एक पात्र आवेदक होना भी अनिवार्य हैं। UP Scholarship 2023 से सम्बंधित पात्रताए कुछ इस प्रकार हैं:

  • उत्तर प्रदेश के स्थायी नागरिको को ही UP Scholarship Schemes 2023 का लाभ मिलेगा।
  • UP Scholarship का लाभ उठाने के लिये आवेदकों का राज्य के किसी शिक्षण संस्थान में शिक्षारत होना आवश्यक हैं।
  • Pre Matric UP Scholarship का लाभ उठाने के लिये आवेदक राज्य के किसी स्कूल में 9वी या 10वी कक्षा में होना चाहिए।
  • UP Post Matric Scholarship का लाभ उठाने के लिए आवेदक का राज्य के किसी भी शिक्षण संस्थान में 11-12वी या फिर 12वी उत्तीर्ण होने के बाद विश्व विद्यालय में दाखिला होना आवश्यक हैं।
UP Scholarship 2023 

UP Scholarship 2021-22 Income Limit – आय सीमा

छात्रवृत्ति का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारो को ही दिया जाता हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश की 2022 छात्रवृत्ति का लाभ उठाना चाहते हो तो बता दे कि UP Scholarship 2022 का लाभ उठाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा Income Limit निर्धारित हैं, जो कुछ इस प्रकार है:

  • Pre Matric Scholarship 2023 का लाभ उठाने के लिए परिवार की सालाना आय एक लाख से अधिक नही होनी चाहिए।
  • Post Matric Scholarship 2023 का लाभ उठाने के लिए परिवार की सालाना आय 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • Post Matric Scholarship 2023 का लाभ उठाने के लिए SC/ST आवेदक की सालाना आय 2.5 लाख से अधिक नही होनी चाहिए।

UP Scholarship 2021 Required Documents – आवश्यक दस्तावेज

उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति 2023 का लाभ उठाने के लिए छात्रों के पास निम्न आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य हैं:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • परीक्षा की मार्कशीट
  • फीस रिसिप्ट
  • बैंक अकाउंट पासबुक

इन सभी दस्तावजो की प्रतिलिपि आवेदक छात्र के पास होनी चाहिए।

Also Read :- Cryptocurrency क्या है, क्रिप्टोकरेंसी कितने प्रकार की होती है पूरी जानकारी हिंदी में

 

UP Scholarship 2023 Online Apply Process – आवेदन प्रक्रिया

अगर आप उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप 2021 प्राप्त करना चाहते हो तो सबसे पहले इस स्कॉलरशिप की पात्रताओ को चेक कीजिये। ऊपर हमने स्कॉलरशिप की पात्रताओ के बारे में बताया हैं। अगर आपको लगता है कि आप इस स्कॉलरशिप के लिए एक पात्र आवेदक हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करके UP Scholarship 2023 के लिए आवेदन करे:

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति 2023 की आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाए।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको कई तरह की स्कॉलरशिप के Link मिलेगी, उनमे से अपनी योग्यता के अनुसार किसी एक कि Link पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपसे वेबसाइट पर आप की केटेगरी के बारे में पूछा जाएगा, अपनी कैटेगिरी के अनुसार दिए गए विकल्प पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने Registration Form आ जायेगा, जिसमें मांगी गई सभी जानकारी सटीक रूप से भरें और फॉर्म को सबमिट करे।
  • इस तरह से आपका Scholarship Portal पर अकाउंट बन जाएगा।
  • इसके बाद आपको पोर्टल पर लॉग इन करना है और Student सेक्शन में दिए हुए Scholarship के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • इसके बाद आपके सामने ‘आवेदन भरे’ का विकल्प आ जायेगा, उस पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके सामने UP Scholarship Online Apply Form आ जाएगा जिसमें शैक्षणिक योग्यता के साथ मांगी जा रही अन्य जानकारी सटीक रूप से भरें।
  • इसके अलावा इस फॉर्म में आप से जो दस्तावेज मांगे जा रहे हैं उनकी स्कैंड कॉपी आपको अपलोड करनी होगी।
  • अंत मे Submit के बटन पर क्लिक कर इस फॉर्म को सबमिट करना होगा।

इस तरह से आप आसानी से Scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Up scholarship 2021-22 Online Apply

इन्हे भी जाने:- 

 

UP Scholarship 2023 Online Status कैसे चेक करे?

उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप 2021 के लिए आवेदन करने के बाद अगर आप अपनी स्कॉलरशिप की स्थिति देखना चाहते हो तो उसके लिए आपको निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  • सबसे पहले UP Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट http://www.scholarship.up.gov.in/ पर जाए। 
  • वेबसाइट पर जाने के बाद Homepage पर ही आपको Status का विकल्प मिल जाएगा, उस पर क्लिक करे और जिस वर्ष का स्टेटस चेक करना हो उसपर क्लिक करें । 
  • अब दिए गए Box में निर्देशों के अनुसार पंजीकरण संख्या (Registration number) और जन्मतिथी भरे।
  • अंत मे Search के विकल्प पर क्लिक कर दे।

UP Scholarship 2021
UP Scholarship Status check

इसके बाद आपके सामने Scholarship Status आ जाएगा। इस तरह से आप आसानी से Status चेक कर सकते हो।

UP छात्रवृत्ति स्थिति 2023:

उत्तर प्रदेश सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति स्थिति सक्रिय की गई है और छात्र आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर अपनी यूपी छात्रवृत्ति धनराशि का भुगतान प्राप्त कर चुके हैं या नहीं वे सत्यापित कर सकते हैं, शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए। इस लेख में, आपको यूपी छात्रवृत्ति स्थिति 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जिसमें अपनी स्थिति की जांच कैसे करें के निर्देश शामिल हैं। अधिक जानने के लिए, कृपया पूरा लेख पढ़ें।

छात्रवृत्ति स्थिति में आवेदन स्वीकार हुआ है, अस्वीकृत हुआ है या प्रक्रिया के अंतर्गत है, इसमें सम्मिलित होता है। आवेदक अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके छात्रवृत्ति स्थिति तक पहुंच पा सकते हैं। यूपी छात्रवृत्ति स्थिति नियमित रूप से इस पृष्ठ पर अपडेट की जाती है, और छात्रों को अपने आवेदन स्थिति और भुगतान स्थिति पर किसी भी अपडेट के लिए इसे नियमित रूप से जांचने की सलाह दी जाती है।

हमने छात्रवृत्ति स्थिति और भुगतान स्थिति की जांच करने के पूर्ण चरणों और प्रक्रिया को बहुत आसानी से साझा किया है। महत्वपूर्ण लिंक खंड में निर्देशित सीधा लिंक दिया गया है।

UP  सरकार के ऑफिसियल website पर निचे दिए गए लिंक के माधयम से आप सीधा जा कर UP Scholarship Status चेक कर सकते हैं। 

UP Scholarship Check 2021 स्टेटस डायरेक्ट लिंक्स UP Scholarship Status Through Bank Account Number (PFMS System)  Click Here    UP प्री मेट्रिक स्कॉलरशिप स्टेटस (Available for All Students) 

UP Scholarship Check 2023 StatusDirect Links
UP Scholarship Status Through Bank Account Number (PFMS System)यहाँ क्लिक करे 
UP Pre Matric Scholarship Status (Available for All Students)Fresh  ||  Renewal
Check Post Matric Scholarship Status (इंटरमीडिएट के अलावा (Available for few students)Fresh || Renewal
Check Post Matric Scholarship Status (Other State Student) (Available for few students) Fresh || Renewal

UP Scholarship Status 2022 – यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस 2023

यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस 2022 को स्कॉलरशिप.up.gov.in पर चेक किया जा सकता है, जो प्री और पोस्ट मैट्रिक एप्लीकेशन स्टेटस के लिए वन-क्लिक वेरिफिकेशन प्रदान करता है: उत्तर प्रदेश डिपार्टमेंट ऑफ सोशल वेलफेयर प्री-मैट्रिक्स और पोस्ट-मैट्रिक्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम प्रदान करता है। यह यूपी-छात्रवृत्ति कार्यक्रम 2022 उत्तर प्रदेश के अंदर और बाहर पढ़ने वाले छात्रों के लिए खुला है। छात्रवृत्ति.up.gov.in पर, लाभार्थी वर्ष 2022 के लिए यूपी-छात्रवृत्ति स्थिति की जांच कर सकते हैं। यदि आपने पहले ही छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है और अपनी स्थिति की जांच करना चाहते हैं, तो आपको सूचित किया जाता है कि आप इसे पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। और फिर अपने भुगतान की स्थिति देखें।

UP Scholarship Status 2023 – scholarship.up.gov.in

Article NameUP Scholarship Status 2023
Department NameDepartment of Social Welfare, Govt. Of UP
StateUttar Pradesh (UP)
BeneficiaryPre-Matric (9th & 10th) and
Post-Matric Classes 11th, 12th, Dashmottar,
UG, PG & also Diploma courses 
Scholarship Year2022-2023
Current StatusScholarship amount will be sent by 30th April 2023
Official Websitescholarship.up.gov.in
To Get More Details

यूपी स्कॉलरशिप सारांक्ष 2022-23

एसटी180100 (0.3%)
माइनॉरिटी6 लाख (9.4%)
जनरल9.2 लाख (14.4%)

 

संस्थानों द्वारा अग्रेषित आवेदन 2022-23

कैटेगरीआवेदन
ओबीसी28.1 लाख
एससी14.3 लाख
एसटी15500 लाख
माइनॉरिटी5.2 लाख
जनरल8.1 लाख

 

Key Highlights Of UP Scholarship Status 2023

योजना का नामUP Scholarship
योजना किसने लॉंच  कीउत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थी कौन उत्तर प्रदेश के छात्र
उद्देश्य क्या है छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
साल2021-22
आवेदन का प्रकार क्या है ऑनलाइन Online

इस वर्ष 2023 में स्कॉलरशिप एक महीना पहले मुहैया कराई जाएगी 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 56 लाख से अधिक छात्रों को इस वर्ष 2023 में एक महीने पहले स्कॉलरशिप मुहैया कराने का निर्णय लिया है। प्रदेश के सभी छात्रों को 27 दिसंबर 2023 तक स्कॉलरशिप की राशि प्रदान कर दी जाएगी। इससे पहले यह राशि 2 अक्टूबर और 26 जनवरी को ही दी जाती थी। स्कॉलरशिप  एक महीने पहले मोहिया करवाने के निर्देश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा दिए गए हैं।

निष्कर्ष!

यह बात हम सभी भली-भांति जानते हैं कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र शिक्षा में रुचि होने के बावजूद भी आर्थिक समस्या के चलते कई बार सटीक रूप से शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते और यही कारण है कि उत्तर प्रदेश के राज्य सरकार के द्वारा UP Scholarship 2023 योजना चलाई जा रही हैं। लेकिन कई लोगों को इस स्कॉलरशिप और इसके लिये ऑनलाइन करने की प्रक्रिया के बारे में पता नहीं है। यही कारण हैं कि हमने UP Scholarship 2023 पर यह लेख तैयार किया हैं जिसमें इस स्कॉलरशिप से संबंधित पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गयी हैं। उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

Also Check :– पीएम मित्र योजना | PM Mitra Scheme लाभ, विशेषता, घटक व कार्यान्वयन

Leave a Comment